UPRTOU Logo

उत्तर प्रदेश राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज

Uttar Pradesh Rajarshi Tandon Open University

Prayagraj, Uttar Pradesh | Established 1998

NAAC Accredited B+ Grade NIRF Rank 3 under Open University Category
उत्तर प्रदेश का एकमात्र राज्य मुक्त विश्वविद्यालय
 
गतिविधियाँ:
  • महिला अध्ययन केन्द्र, विश्वविद्यालय द्वारा अंगीकृत निकटवर्ती गाँवों में महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वाभिमान एवं आर्थिक आत्मनिर्भरता के लिए तथा तकनीकी संसाधनों के प्रयोग के प्रति उनमें जागरूकता लाने और सामाजिक कुप्रथाओं के विरुद्ध उन्हें सजग करने के लिए अनेक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है।
  • विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केन्द्रों तथा अध्ययन केन्द्रों द्वारा भी प्रदेश भर में विभिन्न गाँवों तथा आस-पास के इलाकों में महिला जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।
  • विश्वविद्यालय प्रशासन ने अंगीकृत गाँवों में महिलाओं को किसी एक कार्यक्रम में प्रवेश लेने पर 50% शुल्क मुक्ति का प्रावधान भी रखा है ताकि ज्यादा से ज्यादा महिलाएँ विश्वविद्यालय के शैक्षिक एवं रोजगारपरक कार्यक्रमों का लाभ उठा सकें।
  • विष्वविद्यालय, महिला अध्ययन केन्द्र, क्षेत्रीय केंद्रों तथा अध्ययन केंद्रों द्वारा वर्ष भर विभिन्न प्रकार के आयोजनों द्वारा महिला उत्थान संबंधी निम्न गतिविधियों का संचालन निरंतर किया जा रहा है, जिनमें प्रमुख हैं-
    • ग्रामीण महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य व स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने हेतु गाँवों में कार्यक्रमों का आयोजन।
    • ग्रामीण महिलाओं व किशोरियों के लिए COVID-19 महामारी तथा अन्य बीमारियों से बचाव व टीकाकरण के प्रति जागरूकता अभियान संचालित करना।
    • गाँवों में कार्यशालाएँ आयोजित करके महिलाओं, किशोरियों व बच्चों को संतुलित पौष्टिक आहार, स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जागरूक करना।
    • सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों में विभिन्न प्रभावशाली रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से बालिकाओं व महिलाओं को समाज में व्याप्त कुप्रथाओं जैसे- दहेज प्रथा, लैंगिक असमानता, भ्रूण हत्या, बाल विवाह आदि के विरुद्ध सचेत और जागरूक करना।
    • ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार द्वारा चलायी गई विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करना और उन्हें इन योजनाओं से अधिकतम लाभ हेतु स्वयं सहायता समूह आदि गठित करके ग्राम प्रतिनिधियों व प्रशासन का सहयोग प्राप्त करने हेतु जागरूक करना।
    • राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय दिवसों पर या उनके उपलक्ष्य में उस माह विशेष में महिलाओं सम्बन्धी कार्यक्रमों तथा प्रसार गतिविधियों का आयोजन करना।
    • महिला अध्ययन क्षेत्र से संबंधित विषयों पर विष्वविद्यालय में सेमिनार, कार्यषालाओं, व्याख्यान कार्यक्रमों आदि का आयोजन करना।
























 
Show homepage popup