कार्यक्रम:
  • यह केन्द्र बालिकाओं और महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वाभिमान, आर्थिक स्वावलंबन एवं तकनीकी संसाधनों के प्रयोग के लिए प्रेरित करेगा।
  • इस केन्द्र द्वारा समाज में महिलाओं के विरुद्ध व्याप्त परंपरागत कुरीतियों से उन्हें सजग किया जाएगा।
  • महिलाओं के अंदर सुरक्षा का भाव जाग्रत करने के लिए समितियों का गठन किया जाएगा।
  • यह केन्द्र बालिकाओं और महिलाओं के कल्याण से संबंधित सरकारी योजनाओं की जानकारी उन तक पहुँचाने का कार्य करेगा।
  • केन्द्र का प्रमुख फोकस गाँव की महिलाओं के अंदर से झिझक दूर करना है, जिससे वे सामाजिक कुरीतियों, जैसे-बाल विवाह, लैंगिक असमानता, पर्दा प्रथा, दहेज, कन्या भू्रणहत्या आदि के खिलाफ आवाज उठा सकें।
  • बालिकाओं को लैंगिक भेदभाव और किशोरावस्था से जुड़े मुद्दों पर जानकारी दी जाएगी तथा आने वाले जीवन की जिम्मेदारियों से अवगत कराया जाएगा।
  • बेटियों को पढ़ाने तथा उन्हें घर से बाहर निकलने देने के लिए उनके माता-पिता को प्रेरित किया जाएगा।
  • यह केन्द्र वर्ष भर महिलाओं के विकास से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करेगा, जिनमें महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं पर प्रमुखता से ध्यान दिया जाएगा।
  • बच्चों को पोषणयुक्त आहार की सुनिश्चिता के लिए भी यह केन्द्र जागरूकता अभियान चलाएगा।
  • यह केन्द्र महिलाओं के लिए बनाए गए कानूनों के बारे में भी उन्हें जानकारी देगा।
  • इस केन्द्र की मासिक गतिविधियों और सुझावों की रिपोर्ट राज्यपाल सचिवालय को भी प्रेषित की जाएगी।